बिनौली (बागपत)। ग्वालीखेड़ा स्थित मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में चल रहे स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन बुधवार को प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षु छात्राओं को विभिन्न क्रियाएं सिखाई। शिविर में भारत स्काउट गाइड के जिला सचिव एवं प्रशिक्षक रामकिशन शर्मा ने स्काउट गाइड का संचित इतिहास, स्काउट चिह्न, प्रवेश कोर्स के बारे में बताया। जिला प्रशिक्षण संचालक मनोज कुमार ने 12 टोलियों का निर्माण कराया और प्रार्थना, झंडा गीत, सर्वधर्म सभा, स्वागत कमल, गांठ बांधना, बांया हाथ मिलाना, बीपी के जीवन के बारे में परिचय, बीपी-6 एक्सरसाइज आदि क्रियाएं सिखाई। शिविर में प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, उप प्राचार्य डॉ. शबाना, मुकेश कुमार वर्मा, डॉ. संजीव, रवि पंवार, संदीप कुमार आदि ने सहयोग किया।