फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियो को किसान ट्रस्ट ने किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान ट्रस्ट ने मेधावियों को किया पुरस्कृत
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)।
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, जिवाना में शनिवार को किसान ट्रस्ट ने मेधावियों को धनराशि के चेक और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया ।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना ने बताया किसान ट्रस्ट दिल्ली प्रतिवर्ष देश भर के मेधावियों को प्रोत्साहन धनराशि और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत करता है। गुरुकुल स्कूल के कक्षा 12 में 90 फीसदी अंक हासिल करने वाले वरदान सोलंकी और कक्षा 10 की छात्रा रितिका धामा को दस सीजीपीए प्राप्त करने पर तीन हजार की धनराशि के चेक और प्रमाण पत्र सुखबीर सिंह गठीना ने देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्कूल के संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, डॉ. सुनील आर्य, उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, ऋषिपाल सिंह, नितिन शर्मा, चंद्रवीर सिवाच आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें