दोघट/ दाहा (बागपत)। जल निगम के अवर अभियंता मनोज नेगी ने बताया कि दाहा गांव में भारत सरकार की त्वरित पेयजल योजना के तहत 1985 में ग्राम समूह पेयजल टंकी का निर्माण कराया । जर्जर होने के कारण टंकी को बंद किया। ओवर हेड टैंक कभी भी फट सकता है। सभी पाइप लाइन लीकेज हो गई है। बहुत जल्दी ही जल निगम के अधिकारी यहां का निरीक्षण करेंगे और इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। धन स्वीकृत होने पर टंकी का निर्माण कराया जाएगा। गैडबरा में नई पेयजल टंकी का प्रस्ताव शासन को भेजा, लेकिन अभी तक धन स्वीकृत नहीं हुआ है।