बड़ौत (बागपत)। गांव रंछाड़ के किसानों ने तहसील में पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन देकर नया ट्रांसफार्मर दिलाने की मांग की।
क्षेत्र के किसान रंछाड़ निवासी रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे और ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा तहसील क्षेत्र के किसानों को नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर फूंकने या कोई फाल्ट होने के बाद विद्युत विभाग को 48 घंटे में उन्हें बदलने का प्रावधान है, लेकिन विद्युत विभाग के स्थानीय अधिकारी किसानों के फूंके ट्रांसफार्मर को 10 से 15 दिन में भी नहीं बदलते हैं। इससे किसानों को खेतों में पानी देने में किल्लत हो रही है और उनकी फसल सूख रही है। उन्होंने एसडीएम से से हस्तक्षेप करके गांव के ट्रांसफार्मर समयावधि में बदलवाने की मांग की इसमें योगेंद्र, मोनू, ओमवीर, जगपाल, रवि, जयकिशन, रामकिशन आदि रहे।