फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्याओं पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बिनौली गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को समस्याओं को लेकर गांव में एकत्र होकर प्रदर्शन किया और समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने कहा गांव स्थित कब्रिस्तान और श्मशान स्थल के पास कई माह से जल भराव की स्थिति बनी हुई है। इससे ग्रामीणों को शवों को दफाना और अंतिम संस्कार करने परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा गांव के पूर्वी छोर पर कई दशक पूर्व बनी टंकी जर्जर हो चुकी है, विद्युत लाइन भी जर्जर हो चुकी है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इनमें वीरेंद्र सिंह, असीम, कल्लू, संदीप, इसरार, आबिद, शौकीन, अली मोहम्मद, काला, छोटा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें