अमीनगर सराय (बागपत)। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव ने कस्बे के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में पहुंचकर ब्लू व्हेल गेम न खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा यह गेम खतरनाक है। जागरूक किया कोई भी बच्चा इस तरह का खेल खेलता दिखाई दें तो उसकी जानकारी परिजन और स्कूल के शिक्षकों को दें। इस खेल से स्वयं को ही चोट पहुंचाई जाती है, जो बेहद गलत है। उनके साथ-साथ शिक्षकों ने भी बच्चों को जागरूक किया।