बागपत। श्मशान घाट की जमीन पर कब्जे की शिकायत पर प्रशासन की टीम ने पैमाइश कराई। कब्जा मिलने पर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
नगर पालिका ने यमुना घाट के पास मौजूद एलएमसी की सात बीघा जमीन में से चार बीघा में श्मशान घाट का निर्माण कराया है। तीन बीघा पर कुछ लोगों ने कब्जा कर उस पर प्लाटिंग करा दी । शहर के भूपेंद्र चौहान, राकेश आर्य, नंदलाल डोगरा ने एसडीएम विवेक कुमार यादव को श्मशान घाट की जमीन पर कब्जा होने की शिकायत की। इसके बाद एसडीएम विवेक कुमार यादव और तहसीलदार राज बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। पालिका ईओ ललित कुमार आर्य को भी मौके पर बुलवाया । राजस्व विभाग की टीम ने जमीन की पैमाइश की, इसमें पालिका की तीन बीघा जमीन पर कब्जा मिला है। एसडीएम ने पालिका को अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए ।