बागपत। विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शिक्षकों ने कहा प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर पदोन्नति होनी चाहिए। समायोजन की प्रक्रिया 31 जुलाई की संख्या को आधार मानकर कराए। एक जनवरी 2016 के पश्चात सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षकों को पेंशन निर्धारण के लिए शासनादेश जारी होना चाहिए। स्कूलों में पेयजल, फर्नीचर, चारदीवारी, शौचालय, बिजली की समुचित व्यवस्था, विद्यालयों के रखरखाव के लिए धनराशि बढ़ाकर एक मुश्त भुगतान से कराई जाए। मृतक आश्रित को योग्यता के अनुसार नौकरी, कैश लेस चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। बुधवार को भी प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें जिलाध्यक्ष राकेश यादव, राजकुमार शर्मा, येागेंद्र सिंह, विकास मलिक, हरपाल सिंह, मनोज, कृष्णपाल तोमर, सुशील कुमार आदि रहे।