बागपत। जनपद में शासन के निर्देश पर हर बृहस्पतिवार को गांवों में ही विद्युत समाधान मेला लगेगा। अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह ने बताया देहात क्षेत्र में हर बृहस्पतिवार को जेई गांवों में विद्युत समाधान मेले का आयोजन कर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने बताया मेले में बीपीएल परिवार को फ्री में विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे। एपीएल परिवार को किश्तों पर कनेक्शन देने की सुविधा दी जा रही है। ताकि कोई विद्युत कनेक्शन से वंचित न रहे। यदि किसी कर्मी ने ड्यूटी में लापरवाही की तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।