बागपत। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद जिलेभर में छटी का पूजन किया । इस दौरान मंदिरों में प्रसाद का वितरण किया। जगह-जगह कढ़ी चावल के प्रसाद का वितरित किया। शहर के ठाकुरद्वारा मंदिर में कन्हैया की पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा । पूर्व चेयरमैन रोहताश गुप्ता, राजीव गुप्ता, मनीष गर्ग, राकेश मोहन गर्ग, अजय गोयल, मुन्ना लाल गोयल, अजीत, बलराम गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, आशुतोष अग्रवाल मौजूद रहे। भूमिया शिव मंदिर में छटी पूजन किया । समिति ने कढ़ी चावल के प्रसाद का वितरण किया। इसमें विक्रांत, सतीश, राजू, प्रदीप, अनिल मौजूद रहे। जानकीदास मंदिर में कन्हैया की छटी की पूजा की। इसके बाद श्रद्धालुओं का प्रसाद का वितरण किया। इसमें ज्योतिषाचार्य राज कुमार शास्त्री, ब्रजमोहन, रोहताश आदि रहे।