फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजों ने लगाए अचूक निशाने

विज्ञापन
विज्ञापन
तीरंदाजों ने लगाए अचूक निशाने
विज्ञापन


दोघट (बागपत)। हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टीकरी में तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में बागपत, बिनौली एवं बड़ौत ब्लॉक के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। तीरंदाजों ने अपने-अपने वर्ग में अचूक निशाने लगाए। इंडियन राउंड सीनियर बालक वर्ग में रोहित कुमार बिनौली, आकाश राणा बिनौली, तालिब बिनौली, आकाश बिनौली विजयी रहे। इंडियन राउंड सीनियर बालिका वर्ग में अंशु चौहान बड़ौत, तनु बड़ौत, रितिका बड़ौत, काजल बड़ौत ने जीत हासिल की। रिकर्व राउंड सीनियर बालक वर्ग में अंकित राणा बिनौली, अक्षय राणा बिनौली जीत दर्ज की। रिकर्व इंडियन राउंड जूनियर बाल वर्ग में अनंत आर्य बिनौली, रोहित राणा बिनौली, चेतन उज्ज्वल बिनौली, विकुल राणा बिनौली विजयी रहे। इंडियन राउंड जूनियर बालिका वर्ग में काजल बड़ौत, नेहा बड़ौत, वंदना चौहान बड़ौत, स्वाति मौर्य बड़ौत ने जीत हासिल की। इंडियन राउंड जूनियर बालक वर्ग में मोनू बिनौली, अनिकेत बिनौली, सुमित बड़ौत, मनीष बड़ौत जीते। इंडियन राउंड सब जूनियर बालक वर्ग में अक्षय वेदवान बिनौली, सत्यम बिनौली, अमन पंवार बिनौली, उज्ज्वल अग्रवाल बिनौली विजयी रहे। इंडियन राउंड सब जूनियर बालिका वर्ग में आकांक्षा बागपत, दिपाषी बागपत, कनिष्का बागपत, खुशी गिरी बिनौली जीते। इन सभी खिलाड़ियों का चयन मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनकर्ता विपिन राठी, ब्रजपाल राठी, कृष्णपाल सिंह, कोच दीपक, सचिन एवं ऋतिका सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें