विहिप ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
बागपत। अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर आतंकियों द्वारा किए आत्मघाती हमले से लोगों में रोष है। हिंदू संगठनों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर नाराजगी जताई।मंगलवार को अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. शालिनी राकेश के आवास पर बैठक हुई। इसमें अमरनाथ यात्रा में आतंकवादियों द्वारा श्रद्धालुओं पर किए हमले की निंदा की। मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के लिए जल्द स्वस्थ सही होने की कामनाएं की। वक्ताओं ने कहा सरकार की लापरवाही के कारण श्रद्धालुओं पर आत्मघाती हमला हो गया। उधर, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा श्रद्धालुओं पर हमला करना एक गलत हरकत है। पाकिस्तान ही आतंकवादियों को पनाह दे रहा है। हमले में माए गए लोगों को दो मिनट का मोन रखकर श्रद्धांजलि दी। जिला संयोजक रेखा चौहान, सुनील मुखिया, विक्की चौधरी, रजत, पंकज भारद्वाज, हरित सैनी, ब्रजमोहन भारद्वाज, पवन सिंह, कुलदीप, इंद्रदास महाराज, राकेश आर्य, ललित मौजूद रहे। उधर डीएवी पब्लिक स्कूल में छात्रों ने अमरनाथ यात्रा में मारे गए श्रद्धालु की आत्म शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।