फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के गडढों पर ग्राम प्रधान ने किया अवैध कब्जा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नांगल गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द ही खाद के गड्ढों से अवैध कब्जा हटाने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा गांव में खसरा नंबर 207 मेें खाद के गड्ढे आवंटित हैं। इसका क्षेत्रफल 16बीसवां है। उन्होंने कहा ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार ने अवैध कब्जा किया। उन्होंने बताया 16 जून को डीएम से इसकी शिकायत की तो उन्होंने एसडीएम बड़ौत और पुलिस फोर्स को मौके पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम ने आदेश का अनुपालन कर कानूनगो और पटवारी की टीम के द्वारा मौके पर जाकर जांच की तो जांच में ग्राम प्रधान द्वारा अवैध कब्जा पाया । कई दिन बाद भी खाद के गड्ढों को कब्जा मुक्त नहीं कराया। उन्होंने समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। बाद मेें एसडीएम दर्शन सिंह को तहसील पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम ने जल्द ही खाद के गड्ढों को मुक्त कराने की बात कहीं। इसमें सोमपाल, राहुल, प्रवीण, धर्मेंद्र, अंकित, जयपाल, उमेश, दीपक, सुरेंद्र, सुरेश आदि रहे। दूसरी तरफ ग्राम प्रधान प्रमोद मलिक ने आरोप निराधार बताएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें