फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 1.20 करोड़ से बदलेगी छह परिषदीय विद्यालयों की सूरत

Sat, 22 Apr 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
स्कूल का जर्जर भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में पीएम श्री योजना के अंतर्गत जिले के छह विद्यालयों की सूरत सुधारी जाएगी। जिसके लिए पूरी योजना तैयार हो गई है। इनमें एक करोड़ 20 लाख रुपये से गणित, विज्ञान, कंप्यूटर की प्रयोगशाला के अलावा स्मार्ट क्लास और खेल के मैदान तैयार कराए जाएंगे।

विज्ञापन


जिला समन्वयक निर्माण सौरभ शुक्ला ने बताया कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत जिले के प्रत्येक ब्लॉक से एक विद्यालय का चयन किया गया है। चयनित विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए स्मार्ट क्लास के अलावा गणित, विज्ञान और कंप्यूटर की प्रयोगशाला का निर्माण और जगह के अनुसार खेल के मैदान तैयार कराया जाएगा। विभाग की ओर से विद्यालयों की सर्वे कर निर्माण के बजट का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut: बवाना गैंग को भी सप्लाई हो रहे थे हथियार, मूसेवाला की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था नाम
विज्ञापन


एक विद्यालय पर खर्च होंगे 20 लाख रुपये
विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगभग 20 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। छह विद्यालयों पर 1.20 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। जिला समन्वयक ने बताया सर्वे के बाद धनराशि घट या बढ़ भी सकती है। प्रस्ताव तैयार कर शासन को बजट की मांग भेजी जाएगी।
विज्ञापन

 
इन विद्यालयों को किया गया चिह्नित
बागपत ब्लॉक में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसाना, बड़ौत में जूनियर हाईस्कूल बरवाला, खेकड़ा में कंपोजिट विद्यालय काठा, बिनौली में जूनियर हाईस्कूल सूजती, छपरौली में जूनियर हाईस्कूल असारा और पिलाना ब्लॉक में कंपोजिट विद्यालय रोशनगढ़ का चयन पीएम श्री योजना के अंतर्गत किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें