फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला स्वास्थ्य कर्मी सहित 12 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में मंगलवार को महिला स्वास्थ्य कर्मी सहित 12 संक्रमित मिले है। अब जिले में 164 केस एक्टिव है और कुल संक्रमित 1931 हो गए है। सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिला अस्पताल के एक स्वास्थ्य कर्मी के अलावा गौरीपुर जवाहर नगर के एक व्यक्ति, मवीखुर्द के दो युवक, खिंदौड़ा का युवक, ढिकाना और सूजती गांव की महिला, गुराना का एक युवक, शाहपुर बड़ौली का एक व्यक्ति, दत्तनगर की एक महिला, बिजरौजी का एक युवक संक्रमित मिला है। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। अब तक 1768 लोग ठीक हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें