बड़ौत (बागपत)।
समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय ने अपनी पत्नी रानी उपाध्याय के साथ पीपल, बरगद, अमरूद, बेलपत्र के 21 पौधों का रोपण कर अपनी शादी की वर्षगांठ मनाई और सभी से पवित्र अवसरों पर पौधा रोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीपल, बरगद, बेलपत्र जैसे पवित्र वृक्ष अध्यात्म और साइंस के अनुसार पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण माने जाते है, इसीलिए इन्हें देव वृक्ष भी कहा जाता है।