फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर के विरोध में हंगामा, कर्मचारियों से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के पुराना कस्बे में लगाए जा रहे निजी कंपनी के टावर का लोगों ने विरोध किया। महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर कार्य को रुकवा दिया। एसडीएम राजपाल सिंह से भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि देशराज मोहल्ला स्थित वार्ड 11 में किसी कंपनी का टावर लगाया जा रहा है। कहा कि टावर लगने से मोहल्ले में परेशानी बढ़ेगी। ह्दय रोगियों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी । टॉवर से निकालने वाली तरंग छोटे बच्चे, वृद्ध और गर्भवती महिलाओं के सामने सबसे ज्यादा परेशानी पहुंचेगी। उन्होंने एसडीएम को कार्रवाई करने की मांग की है। चेतावनी दी अगर यहां टावर लगा तो इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा। पूर्व सभासद नरेंद्र राणा, गौरव शर्मा, जगपाल, अर्पित सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें