फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकल आंटी मान जाओ, वोट डालने जरूर जाओ...

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन महाविद्यालय आदर्श रोवर क्रू के रोवर ने रविवार को बाइक से नगर व क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ दिगंबर जैन महाविद्यालय से किया। रैली यहां से बरनावा तक निकाली । बाइक रैली जौहड़ी पहुंची और लोगों को जागरूक किया। इसके उपरांत बाइक रैली बरनावा संस्कृत महाविद्यालय लाक्षागृह पहुंची और गुरुकुल के विद्यार्थियों को शामिल कर बरनावा गांव में लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान अंकल आंटी मान जाओ, वोट डालने जरूर जाओ, न नशे से न नोट से किस्मत बदलेगी वोट से, बच्चा-बच्चा करे पुकार वोट डालना तुम हर बार। लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सबकी है जिम्मेदारी आदि नारे लगाते चलेे। रैली को सफल बनाने में डॉ. महेश कुमार मुछाल, प्रधानाचार्य विनोद कुमार, रवि कुमार, विजेंद्र सिंह, डॉ. विनोद कश्यप, विनोद मुरारी, अजय कुमार, आकाश, आशीष, गौरव खारवा, रमेश सुरेश, दिनेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें