फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विज्ञानी डॉ. पुष्पेंद्र को को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को हुए कार्यक्रम में कृषि विज्ञानी डॉ. पुष्पेंद्र सोलंकी को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि जनपद की प्रतिभाएं अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं। ऐसी प्रतिभाओं को सम्मान देना नैतिक कर्तव्य है। इस दौरान उन्होंने कृषि विज्ञानी आईपीएल के प्रबंधक (विपणन) डॉ. पुष्पेंद्र सोलंकी को स्मृति चिह्न, वैदिक साहित्य व शॉल देकर सम्मानित किया। डॉ. सोलंकी ने कहा कि किसान उन्नत तकनीक अपनाकर उपज बढ़ाकर आर्थिक उन्नति करें। उन्होंने कृषि की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी। संचालन रविंद्र सिंह तोमर ने किया। इसमें डॉ. अनिल आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स, चंद्रवीर सिवाच, नितिन शर्मा, सुशील भाटिया, विनोद तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें