बड़ौत (बागपत)। सीनियर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार किया। सुभाष नगर में डॉ. हरपाल सिंह की अध्यक्षता एवं प्रीतम सिंह वर्मा के संचालन में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि रविवार को होने वाली बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। शिवनारायण शर्मा ने कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी सुचारु रूप से कर रही है। इसे यथावत रहने दिया जाए। डॉ. तेज सिंह ने कहा कि कार्यकारिणी में बदलाव होने चाहिए। प्रीतम सिंह वर्मा ने कहा कि बैठक में सभी सदस्यों की सहमति अनुसार कार्यकारिणी का गठन किया जाए। वोटिंग सिस्टम से सदस्यों में आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। सभी सदस्यों ने इस पर सहमति प्रकट की और कहा कि रविवार को होने वाली बैठक में सभी सदस्यों को भाग लेना चाहिए। कहा कि रविवार को सदस्य सुबह 10 बजे दयानंद बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में उपस्थित हों। इस मौके पर रतन सिंह, ओमवीर सिंह, मोहन पाल सिंह, प्रमोद पालीवाल, जमीरूद्दीन अब्बासी, विजयपाल सिंह इंजीनियर आदि रहे।