फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने काली पट्टी बांधकर निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। पुलवामा में आतंकियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को बिनौली में सैकड़ों युवाओं ने काली पट्टी बांधकर तिरंगा हाथों में लेकर जुलूस निकाला। बस स्टैंड स्थित देवी मंदिर परिसर से युवाओं का जुलूस शुरू होकर पूरे गांव में होकर बड़ौत मेरठ मार्ग से होता हुआ बस स्टैंड पर समाप्त हुआ। इस दौरान युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान अनुज धामा, सचिन, राजीव धामा, नाजिम अंसारी, नीरज चौधरी, अकरम, राजेश सैनी, महिपाल सिंह, नितिन, उमेश शर्मा, पारस जैन, नईम अंसारी आदि मौजूद रहे। उधर बरनावा के श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर के पुजारी विकास जैन, प्रबंधक संदीप जैन, पवन जैन, सुमित कुमार व चंद्रपाल ने पुलवामा में शहीद जवानों के सहायतार्थ 5330 रुपये की धनराशि केंद्र सरकार को भेजी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें