बागपत। बड़ौत में खाली पड़े 185 कांशीराम आवास में जल्द 135 लाभार्थियों को लाभ मिलने वाला है। छह फरवरी को इनका आवंटन कर दिया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासन काल में बड़ौत में 185 कांशीराम आवास बनाए गए । आज तक इनका आवंटन नहीं किया। परियोजना अधिकारी डूडा रजनी पुंडीर ने बताया कि अब तक आवासों का आवंटन नहीं किया । उन्होंने अपने कार्यकाल में टटीरी, खेकड़ा और बड़ौत के खाली पड़े आवासों का आवंटन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। बड़ौत में खाली पड़े 185 कांशीराम आवासों में छह फरवरी को 135 आवासों का आवंटन किया जाएगा।