जिला कृषि अधिकारी ने आलू की फसल को जांचा
बागपत। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने रटौल गांव पहुंचकर आलू की फसल को देखा। किसानों से उनकी समस्याओं को पूछा। किसानों ने बताया कि कीट और रोग से परेशानी है। जिस कारण सही पैदावार न होने की आशंका है। कृषि अधिकारी ने सही प्रकार से जांच पड़ताल की। किसानों से कहा कि फसल सही है। किसी भी तरह का रोग नहीं है। अच्छी पैदावार है और आठ-दस दिन में खुदाई होने की संभावना है। किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।