फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली से आए अतिथि ने भारतीय संस्कृति को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। ऋषिकुल विद्यापीठ इंटर कॉलेज, जागोस में बृहस्पतिवार को इंटर कॉलेज में इटली के सीएनपीडी विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्टोरिया माइकल लूथ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने विद्यालय का भ्रमण किया और छात्र-छात्राओं से अनेक विषयों में ज्ञानवर्द्धक जानकारी का आदान-प्रदान किया। विद्यालय परिसर में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, इसमें प्रधानाचार्य माइकल लूथ ने भारतीय संस्कृति के बारे में जानकारी ली और भारत की संस्कृति व बच्चों के संस्कार को सराहा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का मुकाबला पूरी दुनिया में कहीं नहीं है। इसमें प्रधानाचार्य संजीव कौशिक, बृजेंद्र शर्मा, मदन पाल शर्मा, राजीव कौशिक, सुशील कुमार, सचिन कुमार, अंशु मलिक, नीतू शर्मा, संगीता शर्मा, इंदु शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें