फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में रंगांरग कार्यक्रम की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में शनिवार को सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजय शर्मा और राव फारूख अहमद ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम के अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, अंधाधुंध जल दोहन, कन्या भ्रूण हत्या सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा फिल्मी गानों पर बच्चों ने एक से बढ़कर डांस कर शिक्षकों व अभिभावकों का मन मोह लिया। इस दौरान बाधा दौड़, लेमन रेस, खो खो, रिले रेस, वॉलीबाल आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया। साथ ही कुमकुम मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इसमें रोहन, आराध्या, हिना, मयंक, समीक्षा, वंशिका, हिमांशु, गौरवी, ओजस्वी, विशाल और शांतुन को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें