बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-बिनौली मार्ग पर वाजिदपुर गांव के पास बाइक से अपनी पत्नी को दवाई दिलाकर अपने गांव सिरसलगढ़ लौट रहे एक सैनिक को कार ने टक्कर कार दी, इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। घायल दंपती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल विजय कुमार पुत्र इंद्र्रपाल सिरसलगढ़ का रहने वाला है, वह कलकत्ता में 19 राजस्थान रायफल मेें सैनिक पद पर तैनात है। वह छुट्टी आया हुआ था, जब वह अपनी पत्नी अनु को बाइक पर बड़ौत चिकित्सक को दिखाकर अपने गांव जा रहा था तो बड़ौत-बिनौली मार्ग पर पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी, इससे बाइक सवार दंपती गंभीर घायल हो गई, उसे वहां से एक निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार सहित चालक को पकड़ लिया है। उनके परिजनों ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी है।