बड़ौत (बागपत)। जिवाना गुलियान गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम आशीष कुमार को शिकायत कर बताया कि गांव के कुछ लोगों ने तालाब और रास्ते पर अवैध कब्जा कर रखा है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका आरोप है कि यह आम रास्ता आठ मीटर है, लेकिन कई जगहों पर तीन या चार मीटर बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि प्रधान राजनीतिक लाभ उठाने के लिए कब्जा धारकों के पक्ष में काम कर रहे हैं। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इनमें पवन, धर्मेंद्र, कुसुम, लोकेंद्र, चाणक्य, गजेंद्र आदि रहे।