फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट कला में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। प्राथमिक विद्यालय न.1 में बुधवार को आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता हुई, इसमें बच्चों ने अनुपयोगी वस्तुओं से सुंदर आर्ट एंड क्राफ्ट बनाकर प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में बच्चों ने प्लास्टिक की बोतल, स्टिक, डिस्पोजेबल गिलास, नारियल की छिलकों, पॉलिथीन, अखबार, रुई आदि से क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लॉज, टेडी बियर, गुड़िया, चिड़िया का घोसला, बैग, फ्लॉवर पॉट, पेंसिल बॉक्स आदि बनाए। कक्षा 5 की गुलशाना की कृति प्रथम, कक्षा 4 के सदब की द्वितीय और कक्षा 3 की शिवानी का क्राफ्ट तृतीय चुना गया। सुहाना, निशा, आरजू, आकांक्षा, समीर, इस्माइल, गुलफाना आदि के क्राफ्ट भी सराहनीय रहे। विजेता बच्चों को बीईओ सतीश शर्मा व प्रधानाध्यापिका कविता सिंह ने पुरस्कृत किया। इसमें विनय कुमार, रेनू सिंह, विशेष कुमार, पवन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें