बागपत। जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि 20 नवंबर को नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। जिला स्तर पर और ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन किया। ब्लॉक के छह नोडल अधिकारी बनाए । बताया कि ब्लॉक की नोडल अधिकारियों ने 1816 महिला लाभार्थियों से संपर्क कर उनसे योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने बताया 23 दिन में 14 ग्राम पंचायतों में टीमों के 63 सदस्यों ने पहुंचकर महिला लाभार्थियों से मिले और उन्हें अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।