बड़ौत (बागपत)। माध्यमिक शिक्षक संघ 10 दिसंबर को शिक्षकों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करेगा। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला विद्यालय कार्यालय में नई पेंशन कटौती में अव्यवस्था सातवें वेतन आयोग ,बोनस व महंगाई के अवशेषों ,मूल्यांकन का भुगतान शिक्षकों की पदोन्नति व मृतक आश्रित की नियुक्तियां ,बोर्ड ड्यूटी के भुगतान तथा 70 वर्ष तक के नियुक्त शिक्षकों के भुगतान के अनेकों प्रकरण लंबित हैं जिन पर कई दौर में वार्ता हो चुकी है वार्ता के बाद भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो सकी है बताया कि 10 दिसंबर को 11:00 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेंद्र कुमार के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी और इन प्रकरणों को उठाया जाएगा।