फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली नगर पंचायत का होगा विकास- विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह ने बताया कि उनके प्रयास से नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाया। बृहस्पतिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि छपरौली कस्बा ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है, लेकिन उसकी तरक्की नहीं हो रही थी, इसलिए उन्होंने प्रदेश के नगर विकास शहरी समग्र विकास मंत्री सुरेश खन्ना को 10 अक्तूबर को पत्र लिखकर छपरौली को आदर्श नगर योजना में शामिल करने की मांग की, ताकि छपरौली में विकास की गति बढ़ सके। उन्होंने कई बार नगर विकास मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी मांग की। नगर विकास मंत्री ने उनकी मांग को संज्ञान में लेकर छपरौली नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने की स्वीकृति दी। इससे कस्बे का विकास तेजी से होगा। उन्होंने कहा छपरौली में यमुना पुल का निर्माण भी शीघ्र होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें