फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में उर्वरकों विक्रेताओं के यहां ताबातोड़ छापें

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। एसडीएम और कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा नगर में बीज की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे गए, इससे बीज विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को एसडीएम आशीष कुमार और जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में बीज विक्रेताओं के यहां छापे मारे गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि विभिन्न बीज विक्रेताओं के पंजीकरण चेक किए गए। साथ ही जांच की गई कि मिलावटी बीजों की बिक्री तो नहीं की जा रही। उर्वरकों के 14 नूमने लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसमें नगर से सात व अन्य जगहों से सात नमूने लिए गए। इसके अलावा सब्सिडी उर्वरक दुकान पर पीओएस मशीन भी चेक की गई। यदि जांच में यह बीज फेल हुआ तो उस बीज विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें