फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जाट संघर्ष समिति की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रताप लोयन पर जानलेवा हमला होने की निंदा की। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव आर्य ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में अपराधी खुले आम घूम रहे हैं। इससे आम नागरिक का जीवन भी सुरक्षित नहीं है। डॉ. संजीव ने कहा पुलिस ने शीघ्र डॉ. प्रताप लोयन पर जानलेवा हमला करने वालों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो एसपी कार्यालय पर धरना होगा। संचालन डॉ. एसपी राठी ने किया। इसमें अंकुर मलिक, ओमपाल पूनिया, ओमपाल सिंह धनखड़, अशोक डांगी, निर्भय दांगी ,सतेंद्र दांगी, चौधरी राजेंद्र सिंह दांगी, कृष्णपाल प्रधान पूर्व , दिनेश तोमर , रमेश सिंह , रामवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें