फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने वृद्ध के ऊपर दीवार गिराई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/दाहा (बागपत)। कस्बा टीकरी निवासी 72 वर्षीय धर्मपाल पुत्र छोटा के घर बुधवार को हवन होना था। छोटे भाई कृष्णपाल ने बताया कि धर्मपाल मकान की दीवार के नीचे बैठकर हवन के लिए लकड़ी चीर रहा था। दीवार पर बंदरों का झुंड बैठा था। इसी दौरान बंदरों में लड़ाई हो गई। बंदरों की लड़ाई में दीवार धर्मपाल के ऊपर गिर गई। मलबे में वह दब गया। परिजनों ने उसे मलबे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को लिखित में दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में एसओ चितवन कुमार ने बताया कि बंदरों ने दीवार गिरा दी। इस कारण धर्मपाल की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें