फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग पैरा वर्ल्ड कप के लिए दीपेंद्र फ्रांस रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। फ्रांस में रविवार से शुरू हो रहे पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में शिरकत करने के लिए बिनौली के वीर शाहमल क्लब के होनहार पैरा शूटर दीपेंद्र सिंह शनिवार को दिल्ली से रवाना हुए। फ्रांस के चिकोजोंग शहर में 23 से 30 सितंबर तक पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है। इसमें बिनौली के वीर शाहमल क्लब के प्रतिभावान निशानेबाज दीपेंद्र सिंह दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में देश की ओर से चुनौती पेश करेंगे। वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए दीपेंद्र दिल्ली में चल रहे कैंप के बाद फ्रांस रवाना हो गए। उधर, उनके कोच अमित श्योराण ने कहा कि दीपेंद्र बहुत होनहार है। उन्हें उसकी काबिलियत पर पूरा भरोसा है। वह शूटिंग वर्ल्ड कप में देश के लिए पदक जरूर जीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें