फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। माउंट लिटरा स्कूल में शनिवार को सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने एक से एक बढ़कर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। कोर्डिनेटर रूपाली सैनी ने कार्यक्रम का संचालन किया। बच्चों ने मन्नु भाई मोटर चली, कव्वाली, लोकगीत आदि पर मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंतर्गत दादी-नानी ने रैप वाक करके चार चांद लगा दिए। दादाओं ने म्यूजिकल चेयर में भी भाग लिया। चेयरमैन हंस कुमार जैन ने कहा कि दादा-दादी हमारे परिवार की वह मजबूत जड़ है, जिसकी हम सब शाखाएं हैं। ये नन्हें-मुन्हे बच्चे हमारे फल फूल हैं। इसमें पूजा गोयल, तृप्ता गुप्ता, इशिका, कविता, एकता, राधा, नूपूर, विक्की, राबिन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें