फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो सत्य के विरुद्ध है, वह सब असत्य है

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। पुसार गांव में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत द्वारा वेद प्रचार यात्रा के चौदह वे दिन यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सत्य मार्ग को अपनाने पर ही संसार में शांति स्थापित हो सकती है। सत्य केवल एक ही होता है। असत्य मार्ग अनेक हो सकते है। जो सत्य के विरुद्ध है, वह सब असत्य है। यह सृष्टि परमात्मा द्वारा रची गई है। यहां पर सब नियम परमात्मा द्वारा बनाए गए सभी जीवन पर लागू होते है। वेद मार्ग पर चलकर ही एकता संभव है। सब मनुष्यों का परम कर्तव्य है कि उस परमात्मा की आज्ञा वेद के मार्ग को अपना कर अपने जीवन में धारण करें। आचार्य धर्मवीर आर्य द्वारा भजनों की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर नीरज कुमार आर्य, प्रधान रामपाल, राजपाल सिंह, यशवीर, देवेंद्र आर्य, नरेंद्र आर्य, ओमपाल सिंह, प्रमोद आर्य, रवि शास्त्री, रामदास, कृष्णपाल, शौकेंद्र मलिक, मुकेश, प्रवीण, हरेंद्र, मनेाज प्रधान, बिजेंद्र बालियान, देशपाल, मास्टर राजवीर सिंह, ऋषिपाल, सहदेव, मास्टर राजपाल सिंह, मास्टर रामवीर सिंह, धर्मपाल, डॉ. जसवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें