फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसाना में गोगा जाहरवीर पर लगा छड़ी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

सिसाना गांव में श्री गोगाजी मंदिर में रक्षाबंधन के पर्व पर गोगाजी का पवित्र छड़ी मेले का आयोजन किया। रात्रि में महिला मंडली द्वारा कीर्तन किए।
पुजारी अर्जुन मिश्रा ने पूजा अर्चना कराई। इसके पश्चात मंदिर के द्वार दर्शनार्थ खोल दिए । सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गोगा जाहरवीर के दर्शन किए और शिव गोरखनाथ व गोगाजी की विशेष पूजा की। पंडित अर्जुन मिश्रा ने बताया कि इस दिन मंदिर में गोगा जाहरवीर अवश्य पधारते और मनोकामना को पूरा करते हैं। इसके बाद छड़ी यात्रा इंदर पाल के आवास से प्रारंभ हुई। जो गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर परिसर में आकर संपन हुई। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के थाप पर नाचते गाते गोरखनाथ व गोगा जी के जयकारे लगाते चले। मंदिर में भजन का भी कार्यक्रम हुआ। मेले में बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे व महिलाओं ने घरेलू सामान। मंदिर को बहुत सुंदर ढंग से सजाया। इस मौके पर ओमप्रकाश चौधरी, श्याम सिंह, मा. सतबीर, प्रदीप कुमार, महेंद्र, महेश, बब्बर भान, देशराज, हरमाया, देवेन्द्र, हुकम सिंह, अभिषेक, रणपाल, विजय, बीना, प्रमिला आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें