बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि बिना मान्यता के स्कूल नहीं चलेंगे। नोटिस के बाद भी स्कूल बंद नहीं किया गया तो दीवारों पर यह विद्यालय मान्यता विहीन है लिखवा दिया जाएगा। वहीं इसकी अमान्य स्कूलों की सूची को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। एक लाख का नोटिस जारी होगा, उसके बाद 10 हजार प्रतिदिन से वसूली होगी।