फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया सेंन्ट्रल वक्फ बोर्ड के चैयरमैन के बयान पर आपति जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। असारा गांव में मंगलवार को हुई अल्पसंख्यक अधिकार परिषद की बैठक में शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के बयान पर आपत्ति जताई। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. यूसुफ चौधरी ने कहा कि वसीम रिजवी आए दिन अल्पसंख्यक समाज के संवैधानिक अधिकारों पर छींटाकशी करते हैं, जिनके जवाब में उलेमा भी बयानबाजी करते हैं। इस तरह की बयानबाजी से इतने बड़े अल्पसंख्यक समाज का सामाजिक हनन होता है। वसीम रिजवी ने मुसलमानों को निशाना बनाते हुए दाढ़ी और मूंछ रखने पर गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है, जिससे अल्पसंख्यकों को सामाजिक ठेस पहुंची है। इस प्रकार के बयानबाजी पर कानूनी प्रतिबंध लगना चाहिए, जिससे अल्पसंख्यक अधिकार परिषद सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी मेें है। प्रदेश सचिव कारी तारीक फलाही ने कहा कि दाढ़ी और मूंछ रखना इंसान का नैतिक अधिकार है। कहा कि वसीम रिजवी आए दिन ऐसे बयान देकर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। इसकी अध्यक्षता मोहम्मद उमर ने की। संचालन कारी तारीक ने की। इस अवसर पर कारी यूसुफ, कफील चौधरी, महरबान अली, मुबारिक चौधरी, अली हसन चौधरी, इलयास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें