बड़ौत (बागपत)। फोक्स डांस एकेडमी में रविवार को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें श्रेष्ठ नृत्य प्रदर्शन के आधार पर 25 प्रतिभागियाें का चयन किया। चयनित प्रतिभागी जुलाई माह में मेरठ में होने वाली नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ऑडिशन का शुभारंभ डायरेक्टर पप्पू पहलवान, कोरियोग्राफर आकाश और प्रिया ने संयुक्त रूप से किया। डायरेक्टर ने बताया कि मेरठ से आई वैभव डांस कंपनी ने यह ऑडिशन कराया। इसमें प्रतिभागियों ने कई विधाओं में नृत्य प्रस्तुतियां दीं। इसमें वैभव शर्मा, कपिल महेश्वरी, मिथुन, देव, तुषार, अर्जुन तोमर, राजीव, आकाश, तनिष्का, राजू, उर्वशी, प्रिंस, तानिया, सोनल वर्मा का योगदान रहा। ब्यूरो