बागपत। महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट समाज के मेधावियों को 17 जून को सम्मानित करेगा। समारोह को सफल बनाने के लिए सचिव अशोक अंतिल के नेतृत्व में लोगों ने सरूरपुर कलां, खेडक़ी, ट्यौढ़ी, धनौरा, बड़ा, हिलवाड़ी, दोझा गांव में जनसंपर्क किया। प्रशांत कश्यप, नरेंद्र कश्यप, रणवीर कश्यप, किरण प्रधान, मनोज कुमार मौजूद रहे।