बड़ौत (बागपत)। रालोद कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंचकर चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी को कैराना में हुई जीत की बधाई दी। युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रवेंद्र तोमर के नेतृत्व मेें कई कार्यकर्ता शनिवार को दिल्ली पहुंचे और चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी से मिलकर कैराना लोकसभा के उपचुनाव में जीत पर बधाई दी। चौधरी अजित सिंह ने कार्यकर्ताओं को साथ मिलकर 2019 के चुनाव की तैयारी में लगने और गांव एवं शहर में सर्वसमाज से मिलकर सब को सम्मान देकर पार्टी को मजबूत करने का काम करने की आह्वान किया। इस मौके पर वसीम राजा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा रालोद, मंडल अध्यक्ष गौरव प्रताप सतेंद्र प्रमुख, धीरज उज्जवल, अमित सोलंकी, हरेंद्र मुखिया, सभासद नगेंद्र, सभासद प्रदीप, सभासद गौरव, सभासद सुधीर, तोमर रंछाड़, संजय पंवार, पंकज तोमर, सचिन राणा, भरत तोमर, सौरव तोमर, राजीव पुट्टी, मनोज चौधरी, सरूरपुर आर्यन चौधरी आदि रहे।