बागपत। पूर्व सैनिक सुभाष चंद कश्यप कलक्ट्रेट में धरना दिया। इसके बाद डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं। उसके बाद जनसभा करेंगे, इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओबीसी में उनकी सरकार ने कुछ अन्य जातियों को शामिल कर लिया था, इस कारण 17 जातियों के अधिकारों का हनन हो रहा है। इन जातियों को बाहर किया जाए। उनकी मांग प्रत्येक जनपद में कश्यप समाज से एक व्यक्ति को राज्यमंत्री का दर्जा दिया जाए। जिले की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, चुनावी वायदे पूर न करने और समाज को एक राज्यमंत्री का दर्जा न देने पर वह दो घंटे तक कलक्ट्रेट में अनिश्चित कालीन दो घंटे तक धरना देंगे। वहीं पिछड़ा वर्ग वित्त निगम के चेयरमैन बाबूराम निषाद को भी ज्ञापन सौंपा। 17 पिछड़ी जातियों को आरक्षण की मांग की। वहीं 27 मई को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने की चेतावनी दी।