बड़ौत (बागपत)।
बालू खनन ठेकेदार अफसरों से मिलकर मानक से कई गुणा अधिक छपरौली रोड पर बालू का भंडारण कर रहा है। इससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है।
बदरखा यमुना खादर में ठेकेदार जहां दिए मानक के विपरीत ओवर लॉडिंग रेत के ट्रकों को भेज रहे हैं, वहीं शर्तों के अनुसार दिन छपने के बाद बालू खनन न होने पर भी उन्होंने ताक पर रख दिया है। इतना ही नहीं छपरौली रोड पर प्रशासन द्वारा बालू स्टॉक करने की जो स्वीकृत दी है, उसे कई गुना बालू का स्टॉक किया जा रहा है। सूचना देने के बाद भी पुलिस प्रशासन के अफसर मूक दशक बने हैं। दूसरी तरफ एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा ओवर लॉडिंग की शिकायत मिली रही है। उन्होंने कहा दो मीटर ऊंचा तक बालू का स्टॉक किया जा सकता है, यदि ठेकेदार अत्यधिक स्टॉक कर रहे हैं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।