फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत तार टूटने से चार बीघा फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। क्षेत्र के ग्वाली खेड़ा गांव के जंगल में विद्युत तार टूटकर गिरने से चार बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

ग्वाली खेड़ा गांव स्थित श्री दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय की जंगल में कृषि भूमि है। इसका स्वामित्व प्रबंधक महंत साधू राम स्वामी के पास है। इस भूमि के एक खेत के ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही है। इसमें तेज फाल्ट होने के बाद तार टूटकर गिर गया। उससे गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर बड़ी संख्या में महाविद्यालय में पढ़ने वाले ब्रह्मचारी और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब चार बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें