दोघट (बागपत)। नागेश्वर मंदिर बामनौली में शनिवार को नाग पंचमी पर मेले का आयोजन किया, इसमें श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, दूध, नारियल आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। मेले में बामनौली, बिजरौल, कंडेरा, सिरसली, रंछाड़, पुसार सहित कई गांवों के श्रद्धालु पहुंचे। बच्चों ने खेल-खिलौने खरीदे। श्रद्धालु सीमा, मिलेश, गीता, रश्मि आदि ने बताया कि नागेश्वर मंदिर में मांगी गई मन्नत पूरी होती है। मंदिर की दूर-दूर तक बहुत मान्यता है। इस मौके पर सुभाष, प्रवेंद्र, योगेंद्र, विपिन, काला आदि का सहयोग रहा।