बागपत।
जनपद में चल रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत अग्निशमन कर्मियों ने स्कूलों में छात्र-छात्राओं को आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया।
ज्योति पब्लिक जूनियर हाई स्कूल गौरीपुर एवं सर्वोदय पब्लिक स्कूल टटीरी में अग्निशमन कर्मियों ने छात्र-छात्राओं आग से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के तरीके बताए। मकान में आग लगने के बाद लोगों को बचाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की जानकारी तुरंत नजदीक पुलिस स्टेशन या फायर स्टेशन पर दें। आग लगने के बाद घबराए नहीं। इस मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद पाल सिंह सहित समस्त अग्निशमन कर्मी उपस्थित रहे।