फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के धरने को सफल बनाने की रणनीति बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में 16 अप्रैल को रेलवे से दिए जाने वाले धरने को सफल बनाने की रणनीति बनाई।
सुभाष नगर में डॉ. हरपाल सिंह के आवास पर उनकी की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन करते हुए प्रीतम सिंह वर्मा ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर सोमवार को धरना प्रस्तावित है। इस संबंध मेें रेलवे अधिकारियों और स्थानीय अधिकारियों को समय पर मांगों को पूरा करने को लेकर सूचना उपलब्ध करा दी, लेकिन इस संबंध में किसी स्तर से कोई उत्तर प्राप्त नहीं हुआ है। डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि रेलवे विभाग और स्थानीय अधिकारी एसोसिएशन धरना करें, उन्होंने बताया कि आयोजित करने की तैयारियां पूर्ण कर ली है। धरना कार्यक्रम शांति पूर्वक होगा। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि वे 10 बजे धरने पर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। बैठक में शिव नारायण शर्मा, धर्मपाल, मोहन पाल सिंह, रतन सिंह, इकबाल सिंह, धर्मवीर सिंह, प्रमोद पालीवाल, जमीरूदीन अब्बासी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें