फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार किसान-मजदूर विरोधी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रालोद के सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्म पाल सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार किसान और मजदूर विरोधी है। वे बिजरौल रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर बैठक में बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि एसएससी के बाद सीबीएसई के पेपर लीक हुए। इससे बेरोजगारों और छात्रों के समय, धन व जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया। विरोध करने वालों पर लाठियां बरसाई । उन्होंने कहा कि गन्ने का भुगतान न होने के साथ-साथ पर्ची न मिलने से किसान परेशान हैं। बिजली की बढ़ाई गई दरों से आम जनता परेशान हैं। इससे किसानों व आम जनता में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सड़के गड्ढा मुक्त करने की घोषणा की, जो हवाई साबित हुई। उन्होंने कहा यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं किया तो रालोद कार्यकर्ता देश में आंदोलन चलाएंगे। इसमें सौदान सिंह, विजय पाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, संजय सिंह, दयाल सिंह, दयाल सिंह, प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें